CBSE Compartment Exams 2025: CBSE ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स जारी कर दी हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके साथ ही बोर्ड ने सख्त गाइडलाइन्स भी जारी की हैं।

रिजल्ट सुधारने का एक और मौका
स्टूडेंट्स को काफी समय से सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स का इंतजार था। अब जिन छात्रों को एक या दो विषयों में सुधार की जरूरत है या जो कंपार्टमेंट में हैं। उनके पास इस परीक्षा के जरिए अपने बोर्ड रिजल्ट में इंप्रूवमेंट करने का मौका है। इसके साथ ही बोर्ड ने गाइडलाइन्स भी जारी की है। आपको सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स यहां मिलेगी।12वीं के सप्लीमेंट्री पेपर एक ही दिन होंगे
सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा एक ही दिन आयोजित करने का फैसला लिया है। बोर्ड 15 जुलाई को दो शिफ्टों में एग्जाम आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी। जबकि, सेकंड शिफ्ट का पेपर सुबह 10:30 से होगा और 1:30 बजे तक एग्जाम चलेगा। इन परीक्षाओं में इंग्लिश इलैक्टिव, हिंदी इलैक्टिव, उर्दू, संस्कृत और इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, भूगोल और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल होंगे।10वीं के सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट्स
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा सात दिनों तक होगी। 10वीं की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेंगी। इनकी शुरुआत इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों से होगी। 10वीं के सप्लीमेंट्री पेपर 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे।यहां आप सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 और CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
Tags
Education